पेयजल को 15 करोड़ की योजना के लिए महिला मोर्चा ने सीएम का जताया आभार

पेयजल को 15 करोड़ की योजना के लिए महिला मोर्चा ने सीएम का जताया आभार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई 30-08-2020

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 15 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल योजना की घोषणा से शिलाई की जनता मै ख़ुशी की लहर है। विशेष कर महिलाओ ने खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के प्रयासों की सरहाना की है।

पेयजल संकट को दूर करने के लिए महिला मोर्चा शिलाई की टीम और बाकि सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर , जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर और खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का आभार जताया है।

महिला मोर्चा अध्यक्षा श्यामा ठाकुर ने शिलाई वासियो को इसके लिए बधाई दी। भाजपा महिला मोर्चा शिलाई की अध्यक्ष श्यामा ठाकुर ने बताया की वर्षों से शिलाई की जनता पेयजल किल्लत से जूझ रही है।

उन्होंने कहा की शिलाई में पानी की समस्या होने के चलते लोग यहाँ से पलायन करने लगे थे , लेकिन अब क्षेत्र की जनता की यह किल्लत दूर होगी।