पांवटा भाजपा ने 1500 लोगों को वितरित किया राशन

पांवटा भाजपा ने 1500 लोगों को वितरित किया राशन


यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   31-March-2020

कोरोना वायरस के चलते देश भर में चल रहे लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण कोई भूखा न रहे इसी मुहीम के तहत भाजपा लोगों को राशन वितरण का कार्यक्रम बनाया है।

पांवटा साहिब के भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं ने 1500 जरूरतमंद लोगो को उनके घरों में राशन पहुंचाया है। इसके लिए भाजपा विधायक की गाड़ी में राशन के बैग भरकर लोगों के घरों तक पहुंचाए रहे हैं।

भाजपा के मीडिया प्रभारी चरणजीत सिंह चौधरी ने बताया कि पांवटा साहिब में लॉकडाउन के बाद से भाजपा के कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सभी जरूरत मंद लोगों को राहत राशन वितरित किया जा रहा हैं।

विधायक व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अभी तक 1500 से अधिक राहत राशन के बैग वितरित किए हैं। इसके अलावा मास्क वितरण व सैनिटाइजेशन का काम व छिड़काव भी करवाया जा रहा है।

विधायक सुखराम चौधरी पंचायत प्रतिनिधियों के लगातार संपर्क में है। स्थानीय लोगों के साथ प्रवासियों को भी कोई परेशानी ना हो इसके लिए लगातार काम कर रहे है।