मुंबई में दादा साहेब फाल्के फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में धूम मचाएगा हारमनी ऑफ पाइन्स, 20 को होगी प्रस्तुति 

हिमाचल पुलिस का ‘द हारमनी ऑफ पाइन्स’ बैंड एक बार फिर से बड़े मंच पर नजर आएगा। मुंबई में होने वाली दादा साहेब फालके फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में पुलिस बैंड प्रस्तुति देगा। इसके लिए हिमाचल पुलिस को ऑफिशियल न्योता मिला

मुंबई में दादा साहेब फाल्के फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में धूम मचाएगा हारमनी ऑफ पाइन्स, 20 को होगी प्रस्तुति 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     08-02-2023

हिमाचल पुलिस का ‘द हारमनी ऑफ पाइन्स’ बैंड एक बार फिर से बड़े मंच पर नजर आएगा। मुंबई में होने वाली दादा साहेब फालके फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में पुलिस बैंड प्रस्तुति देगा। इसके लिए हिमाचल पुलिस को ऑफिशियल न्योता मिला है। 20 फरवरी को पुलिस बैंड प्रस्तुति देगा। इसके लिए बैंड ने तैयारियां शुरू कर दी है और फैन्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

हिमाचल पुलिस द हारमनी ऑफ पाइन्स बैंड टीम में 15 सदस्य हैं। बैंड के कप्तान विजय कुमार व मनमोहन शर्मा जिला सिरमौर के हैं। कलर्स टीवी के रियल्टी शो हुनरबाज में धमाकेदार एंट्री करने वाली यह टीम अब दादा साहेब फाल्के फिल्म अवार्ड 2023 में भी जलवा बिखेरेगी। 

छोटे से प्रदेश के हुनरबाज पुलिस जवानों ने देशभर में बड़ी छाप छोड़ी है। वर्ष 1996 में शुरू हुए पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड के पास कभी अपने यंत्र तक नहीं होते थे। अब इस बैंड ने देशभर में धूम मचा रखी है। यह देश का पहला मान्यता प्राप्त पुलिस आर्केस्ट्रा है।

हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि प्रदेश पुलिस का आर्केस्ट्रा बैंड पूरे देश में नाम कमा रहा है। पुलिस बैंड को दादा साहेब फालके फिल्म अवार्ड 2023 सेरेमनी में परफॉर्म करने का निमंत्रण मिला है। इससे हम देशभर में अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।