रिकार्ड : हिमाचल में 132 रुपये प्रति किलो बिक रहा ईरान का लहसुन, प्रदेश में पहली बार रेगिस्तान की एंट्री

हिमाचल प्रदेश में इरान के लहसुन की धमाकेदार एंट्री हुई है। हिमाचल में इरान का लहसुन पहली बार आया है और आते ही सभी को पछाड़ दिया। ​​​​​प्रदेश की ​सोलन सब्जी मंडी लहसुन के कारोबार के लिए देशभर में जानी जाती है

रिकार्ड : हिमाचल में 132 रुपये प्रति किलो बिक रहा ईरान का लहसुन, प्रदेश में पहली बार रेगिस्तान की एंट्री

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     08-02-2023

हिमाचल प्रदेश में इरान के लहसुन की धमाकेदार एंट्री हुई है। हिमाचल में इरान का लहसुन पहली बार आया है और आते ही सभी को पछाड़ दिया। ​​​​​प्रदेश की ​सोलन सब्जी मंडी लहसुन के कारोबार के लिए देशभर में जानी जाती है। यहां इरान का लहसुन थोक भाव में 132 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

हिमाचल में इन दिनों लहसुन का ऑफ सीजन है तो बाहर से लहसुन मंगवाया जा रहा है। ईरान के अलावा यहां चीन और उत्तर प्रदेश से भी लहसुन आ रहा है, जिसका रेट 80 से 95 रुपए प्रति किलो तक है। 

हालांकि हिमाचल का स्टोर किया हुआ लहसुन भी आ रहा है, लेकिन ईरान से आई ताजा फसल का रेट ज्यादा मिल रहा है। सोलन मंडी में इससे पहले भी ऑफ सीजन में चीन का लहसुन आता रहा है। 

इस बार भी चीन का लहसुन आया है, लेकिन पहली बार ईरान का लहसुन भी मंडी पहुंचा है। लहसुन के कारोबारी हेमंत साहनी ने कहा कि दिल्ली की आजादपुर मंडी से लहसुन आ रहा है। अभी 50-60 क्रेट ही रोजाना आ रहे हैं। 

लहसुन की खेती के मामले में हिमाचल में सिरमौर के बाद सोलन आता है। यहां हर साल करीब 500 हेक्टेयर जमीन पर लहसुन की खेती होती है। सोलन मंडी में हर साल 80 से 100 करोड़ रुपए का लहसुन का कारोबार होता है।