यमुना और गिरी नदी में कांग्रेस नेताओं ने प्रवाहित की वीरभद्र सिंह की अस्थियां 

यमुना और गिरी नदी में कांग्रेस नेताओं ने प्रवाहित की वीरभद्र सिंह की अस्थियां 

यंगवार्ता टीम - नाहन , पांवटा साहिब  17-07-2021

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब  व नाहन मंडल कांग्रेस ने अपने प्रिय नेता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां यमुना में प्रवाहित की। इससे पूर्व मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज विश्राम गृह पांवटा साहिब में शोक सभा का आयोजन किया। इसके बाद यमुना नदी के किनारे विधिवत रूप से राजा साहब की  अस्थियां यमुना में प्रवाहित की गयी।

वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में नाहन मंडल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी यमुना के तट पर राजा साहब की अस्थियों को विसर्जित किया।

दूसरी ओर पूर्व विधायक किरनेश जंग, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा , अनेंद्र सिंह नॉटी, राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, हिरदा राम, प्रदीप चौहान, मनजीत सिंह, राजेश चौहान, अवनीत सिंह लांबा, जगदीश सिंह चौहान, संतराम चौहान, पूर्व प्रधान घासीराम, नरेंद्र पाल सिंह नारंग, विवेक अवतार सिंह तारी, राजेंद्र सिंह, कृष्णा राय भी उपस्थित थी।

उधर रेणुका विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को गिरी नदी में प्रवाहित किया गया इस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार मुख्य रूप से  मौजूद रहे। उधर शिलाई कांग्रेस ने विधायक हर्ष वर्धन की अगुवाई में वीरभद्र की अस्थियों को सतौन में गिरी नदी में प्रवाहित की। इस मौके पर शिलाई कांग्रेस के अध्यक्ष सीता राम शर्मा भी मौजूद रहे। 

उधर पच्छाद कांग्रेस ने शनिवार को यशवंतनगर के समीप गिरि नदी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों का वेदोक्त मंत्रों के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर की अगुवाई में अस्थि कलश राजगढ़ से गिरिपुल ले जाया गया जिसमें सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने राजा वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारों से गिरी नदी का तट गुंजायमान हो उठा। 

इस मौका पर पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष बेली राम शर्मा, जिला जिप की पूर्व उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान,पूर्व जिला सदस्य शकुंतला प्रकाश,इंदिरा कश्यप,जिला कांग्रेस के महासचिव राजेन्द्र ठाकुर, प्रवक्ता दिनेश आर्य, जिला सेवादल अध्यक्ष हरदेव राणा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री, संजीव शर्मा,कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, आशा प्रकाश ,संजय पाल, महासचिव पूर्ण ठाकुर,सूर्यकांत, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर,सुंदर सिंह,रमेश चंद,शेखर ,ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम ठाकुर, रणधीर पंवार, सुनील शर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी मोनी ठाकुर, सुधीर ठाकुर, सहित भारी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,सेवा दल, आदि के कार्यकर्ता मौजूद थे।