लाल सिंह शर्मा भाजपा किसान मोर्चा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत 

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिलाई के च्याना गांव के लाल सिंह शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है

लाल सिंह शर्मा भाजपा किसान मोर्चा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई       15-11-2022

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिलाई के च्याना गांव के लाल सिंह शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। लाल सिंह को राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत करने पर शिलाई भाजपा ने प्रदेश किसान मोर्चा का आभार व्यक्त किया हुआ है। 

जानकारी मुताबिक हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष हुकुम सिंह बैंस ने लाल सिंह शर्मा को प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत करने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि लाल सिंह शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। 

गौर हो कि इससे पूर्व लाल सिंह शर्मा ग्राम पंचायत शिलाई के उप प्रधान भी रह चुके हैं। लाल सिंह शर्मा जहां पंचायत के उप प्रधान रहते हुए बहुत अच्छा कार्य किया है। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 

लाल सिंह शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष हुकुम सिंह बैंस , प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर और तमाम भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। 

लाल सिंह शर्मा ने कहा कि वह क्षेत्र में किसानों के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या हो उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।