शिलाई में दूसरे दिन भी जारी रहा एनएच 707 पर मजदूरों का धरना , सीटू के बैनर तले हो रहा प्रदर्शन

एनएच 707 पावटा साहिब शिलाई पर फेस 3 के निर्माण कार्य के दौरान काम से हटाए गए मजदूरों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है। सीटू के बैनर तले यहां पर काम से हटाए गए मजदूरों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आज सुबह ही दूसरे दिन ही काम से हटाए गए करीब 50 मजदूर धरना स्थल पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन

शिलाई में दूसरे दिन भी जारी रहा एनएच 707 पर मजदूरों का धरना , सीटू के बैनर तले हो रहा प्रदर्शन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई   03-06-2023
 
एनएच 707 पावटा साहिब शिलाई पर फेस 3 के निर्माण कार्य के दौरान काम से हटाए गए मजदूरों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है। सीटू के बैनर तले यहां पर काम से हटाए गए मजदूरों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आज सुबह ही दूसरे दिन ही काम से हटाए गए करीब 50 मजदूर धरना स्थल पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया। 
 
 
मीडिया से बात करते हुए सीटू के जिला अध्यक्ष लाल सिंह ने बताया कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र कंपनी प्रबंधन व संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया था मगर उस पर गौर नहीं किया गया उल्टा यहां स्थानीय कामगारों को काम से निकाला गया। आरोप है कि कम्पनी द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है जिससे सीधे तौर पर मजदूर प्रताड़ित हो रहे हैं। 
 
 
उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन माह से कई मजदूरों को वेतन नहीं मिल रहा था  बार-बार कंपनी को सूचित करने के बावजूद भी कंपनी कोई संज्ञान नहीं लिया। सीटू नेता ने कहा कि कंपनी प्रबंधन और जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द काम से निकाले गए मजदूरों को वापस काम पर रखा जाए और इन्हें श्रम कानूनों का पालन करते हुए समय पर उचित वेतन दिया जाए।