देश के प्रथम मतदाता105 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने बैलेट पेपर से घर पर ही किया मतदान जानिए क्यों....

भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने बुधवार को पहली बार किन्नौर के कल्पा में अपने घर से बैलेट पेपर से मतदान किया। 105 वर्षीय नेगी ने तीन बजे अपने घर से ही मतदान किया

देश के प्रथम मतदाता105 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने बैलेट पेपर से घर पर ही किया मतदान जानिए क्यों....

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      02-11-2022

भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने बुधवार को पहली बार किन्नौर के कल्पा में अपने घर से बैलेट पेपर से मतदान किया। 105 वर्षीय नेगी ने तीन बजे अपने घर से ही मतदान किया। इस दौरान चुनाव आयोग की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। 

श्याम सरण नेगी ने 34वीं बार मतदान किया है। डीसी आबिद हुसैन सादिक भी इस मौके पर मौजूद रहे। नेगी को चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 12 नवंबर को मतदान होना है। 

इस बार जिला प्रशासन उन्हें घर से विशेष वाहन में कल्पा बूथ पर मतदान के लिए लेकर जाता था। उनके लिए रेड कारपेट बिछाया जाता था, विशेष स्वागत के साथ सम्मानित किया जाता था। वापस घर छोड़ा जाता है। 

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि नेगी ने अपने घर से मतदान करने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। नेगी ने 25 अक्तूबर 1951 में पहली बार सबसे पहले मतदान किया था और आजाद भारत के पहले वोटर बने थे। आजादी के बाद भारत में फरवरी 1952 में पहला आम चुनाव हुआ था।

मतदान से पांच दिन पहले ही प्रदेश में 41 और केंद्रीय पुलिस बल की कंपनियां हिमाचल पहुंच जाएंगी। अतिरिक्त कंपनियों के आने से पांच नवंबर के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हो जाएगी। 

चुनाव को लेकर अभी हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय पुलिस बलों की 25 कंपनियां आई हैं। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से कंपनी के जवानों को पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं तैनात किया गया है। प्रदेश में कुल 67 कंपनियां आएंगी।