युवा कांग्रेस पच्छाद ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया प्रदर्शन 

युवा कांग्रेस पच्छाद ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया प्रदर्शन 

यंगवार्ता न्यूज़ - पच्छाद  20-02-2021

पच्छाद विधानसभा में पच्छाद युवा कांग्रेस द्वारा पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। जिसमें युवा कांग्रेस द्वारा उप मंडल अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। 

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल ने कहा की जिस तरह से 2014 में केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों को महंगाई को कम करने के सपने दिखाए थे। आज हम मोदी और  उनके मंत्रियों से पूछना चाहते हैं आज भारत के इतिहास में पेट्रोल 100 पार कर चुका है। 

इसी तरह से रसोई गैस के दाम 850 के पार हो चुके हैं। जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार आम लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर कर रही है उसका युवा कांग्रेस विरोध करती है। 

इस मौके पर जिला सिरमौर युवा कांग्रेस के प्रभारी प्रेम डोगरा, जिला सिरमौर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, जिला सिरमौर महासचिव रघुवीर सिंह, पच्छाद  उपाध्यक्ष प्रेम सागर, पच्छाद महासचिव विनोद, NSUI जिला उपाध्यक्ष शुभम तोमर, अनुज ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, कुशक, सरैक, प्रदीप, हनी, भीम सिंह एवम NSUI ओर युवा कांग्रेस के दर्जनों साथी उपस्थित रहें।