घर के बरामदें में मिला 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी खाकी 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। जोगिंद्रनगर के हराबाग में रिखी राम का शव

घर के बरामदें में मिला 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी खाकी 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     20-07-2023

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। जोगिंद्रनगर के हराबाग में रिखी राम का शव घर के बिल्कुल साथ लगते घराट के आंगन में मिला है। 

स्थानीय लोग व पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों से मिली अभी तक की जानकारी में यह मामला हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है।