रिब्बा गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन कर उचित कार्रवाई करें अधिकारी : जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत सांय जिला किन्नौर के पूह उपमंडल के तहत रिब्बा गांव में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बागवानी विभाग के अधिकारियों को लोगों के नुकसान का आंकलन तैयार कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश

रिब्बा गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन कर उचित कार्रवाई करें अधिकारी : जगत सिंह नेगी


यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  16-07-2023

 

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत सांय जिला किन्नौर के पूह उपमंडल के तहत रिब्बा गांव में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बागवानी विभाग के अधिकारियों को लोगों के नुकसान का आंकलन तैयार कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

 

 

रिब्बा गांव में 1868 फलों के पेड़ों को गाद से नुकसान हुआ है, जबकि 487 को बाढ़ के कारण पूर्ण क्षति हुई है। उन्होंने रिब्बा पंचायत के लोगों को एकजुट हो कर प्रभावित परिवारों के बगीचे में पेड़ों से गाद निकालकर पेड़ों को बचाने को कहा। उन्होंने कहा की क्षतिग्रस्त भूमि में मनरेगा के तहत भूमि सुधार का कार्य भी किया जाएगा।

 

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को तबादले में भूमि प्रदान करने की संभावनाओं को खोजने के निर्देश दिए। उन्होंने असुरक्षित घरों से परिवारों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के भी निर्देश दिए। रिब्बा में 6-86-77 हेक्टेयर क्षेत्र मलबे से प्रभावित हुआ है और 05 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। 

 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने राजस्व अधिकारियों से लिप्पा में बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा की, जहां पर 2-34-37 हेक्टेयर क्षेत्र मलबे से प्रभावित हुआ है।उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, जिला मुख्यालय के समस्त अधिकारी व स्थानीय पंचायती राज के प्रतिनिधि मंडल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।