कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 23 अगस्त को 16वां दीक्षांत समारोह होगा आयोजित 

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 23 अगस्त को 16वां दीक्षांत समारोह होगा आयोजित 

यंगवार्ता न्यूज़ - पालमपुर   20-08-2021

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 23 अगस्त को 16वां दीक्षांत समारोह होगा। राज्यपाल और विवि के कुलाधिपति ने दीक्षांत समारोह के लिए सहमति दे दी है।

पत्रकारों से बातचीत में कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने कहा कि कृषि विवि में 23 अगस्त को दीक्षांत समारोह होगा।इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सम्मानित विशिष्ट अतिथि, विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में 393 डिग्री धारकों में से चारों घटक कॉलेजों के 262 स्नातकों को स्नातक डिग्रियां दी जाएंगी।  

कृषि, पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान, गृह विज्ञान तथा आधारभूत विज्ञान के 110 छात्रों को स्नातकोत्तर की डिग्रियां दी जाएंगी। 21 को डॉक्टरेट की उपाधि दी जाएगी। आठ विद्यार्थियों स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं।

कोविड-19 के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय उपयोगकर्ताओं के अनुकूल अपडेटिड वेबसाइट लांच करेगा।

इसमें हिंदी में किसान-पोर्टल भी सम्मिलित होगा। कृषि विवि में यह दीक्षांत समारोह करीब तीन साल बाद हो रहा है।