तीन किलो 80 ग्राम चरस के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

तीन किलो 80 ग्राम चरस के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   20-08-2021

हिमाचल में नशे की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं बंजार पुलिस ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को तीन किलो 80 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टेक चंद गांव रांगचा बालीचौकी जिला मंडी के तौर पर हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बंजार विनी मिन्हास ने बताया कि  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ चल रही है। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।