HRTC से सेवानिवृत्त कर्मियों ने सरकार व निगम पर लगाए अनदेखी के आरोप

HRTC से सेवानिवृत्त कर्मियों ने सरकार व निगम पर लगाए अनदेखी के आरोप

3 सालो से मेडिकल बिलों का नहीं हुआ भुकतान 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   10-04-2021

HRTC से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार व निगम पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक आयोजित हुई। जिसमें एचआरटीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया।

कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों को समय पर नहीं मिल रहे हैं जिससे उन्हें कई परेशानियां उठानी पड़ रही है मीडिया से बात करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 3 सालो से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। 

साथ ही लंबे समय से कर्मचारियों का एरियर भी लंबित पड़ा हुआ है लम्बे समय से की जा रही माँग के बावजूद न तो एरियर और न ही मेडिकल बिलो की अदायगी हो रही है।

कर्मचारियों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और उनको मिलने वाले अन्य वित्तीय लाभ ही उनका बड़ा सहारा होते हैं। ऐसे में सरकार व निगम को चाहिए कि समय पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ दिए जाएं। कर्मचारियों ने सरकार स्व मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए।