अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को बताया आपदा के समय कैसे रहे सुरक्षित , पांवटा में किया मॉक ड्रिल 

राष्ट्रीय स्तर पर बनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत अग्निशमन केन्द्र पांवटा साहिब में भी विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को आपदा के समय सुरक्षित रहने के तरीके बताए जा रहे है। 

अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को बताया आपदा के समय कैसे रहे सुरक्षित , पांवटा में किया मॉक ड्रिल 

तनु शर्मा - पांवटा साहिब  14-04-2023

राष्ट्रीय स्तर पर बनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत अग्निशमन केन्द्र पांवटा साहिब में भी विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को आपदा के समय सुरक्षित रहने के तरीके बताए जा रहे है। 
 
 
 
इंचार्ज अग्निशमन केन्द्र पांवटा साहिब विनोद कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में मालवाहक जहाज मे लगी आग को बुझाते समय शहीद हुए 66 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए यह सप्ताह मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय अधोसंरचना के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा में जागरूकता माॅक ड्रिल का जगह जगह आयोजन किया जा रहा है। 
 
 
शुक्रवार को पांवटा साहिब की सन फार्मा कंपनी में मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय बचाव के तरीके बताए गये। इसमे विशेष रूप से आगजनी के दौरान आग पर काबू करना और स्वयं तथा अन्य को सुरक्षित करने के बारे में बताया गया।