अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत, दो घायल 

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत, दो घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला   31-08-2021

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। मामला जिला शिमला के ननखड़ी का है जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में 5 लोग सवार थे जिनमें से एक की मौत हो गई है जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी अनुसार hp06 बी 2288 वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में 40 वर्षीय मेहर सिंह की तो मौके पर मौत हो गई जबकि दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। 

वही दो लोगों का उपचार अस्पताल में जारी है। बता दें कि वाहन में सवार सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।