अनिरूद्ध सिंह के मंत्री बनने पर कसुंपटी कांग्रेस  ने दी बधाई

विधायक अनिरूद्ध सिंह को मंत्रीमंडल में शामिल करने के लिए कसुंपटी कांग्रेस मंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त

अनिरूद्ध सिंह के मंत्री बनने पर कसुंपटी कांग्रेस  ने दी बधाई

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-01-2023

विधायक अनिरूद्ध सिंह को मंत्रीमंडल में शामिल करने के लिए कसुंपटी कांग्रेस मंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

कसुपंटी कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष दयाराम वर्मा और बालक राम निर्मोही, सतलाई पंचायत के उप प्रधान नेत्र सिंह ठाकुर, भूपेन्द्र कंवर, नरेन्द्र ठाकुर, सचिव सुरेन्द्र सोडी, दौलत राम मेहता, राजेन्द्र शर्मा, नरायण सिंह ठाकुर, बाबूराम कश्यप सहित कांग्रेस मंडल के अनेक पदाधिकारियों ने अनिरूद्ध सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री बनने पर बधाई दी है। 

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में कांग्रेस के शासन काल में पहली बार कसुपंटी को केबिनेट में स्थान मिला है। बता दें कि कसुपंटी निर्वाचन से अब तक कांग्रेस के छः विधायक रहे हैं। 

जिनमें ठियोग क्षेत्र से संबध रखने वाले साध राम, धामी से सीता राम के उपरांत अपने निर्वाचन से शौंकिया राम,चिरजीं लाल, सोहन लाल और वर्तमान में अनिरूद्ध सिंह राणा हेट्रिक लगाकर विधानसभा पहूंचे हैं। लोगों ने उमीद जताई है कि अनिरूद्ध सिंह के मंत्री बनने से कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी।