आधी रात को भी उपलब्ध रहते है नड्डा , चौके के बाद अब लगाएंगे छक्का : अनुराग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता से आह्वान किया कि अभी सात महीने आपको और तपना है और संघर्ष करना है

आधी रात को भी उपलब्ध रहते है नड्डा , चौके के बाद अब लगाएंगे छक्का : अनुराग

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-04-2022
 
 
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता से आह्वान किया कि अभी सात महीने आपको और तपना है और संघर्ष करना है और नवंबर में होने वाले चुनावों में भाजपा को जीत दिलाना जेपी नड्डा के प्रदेश के संगठन का हम सबका कर्तव्य है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि धूप बहुत है लेकिन अब सात महीने तपना है। चार राज्यों में जीत के साथ चौका लग चुका है, इस साल के अंत तक गुजरात और हिमाचल में भी जीत के साथ छक्‍का भी लगेगा।
 
छोटेे से राज्‍य हिमाचल के शख्‍स का सबसे बड़े दल का अध्‍यक्ष बनना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में जयराम सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें जनता के बीच ले जाना है। चार राज्यों में चौका लगा, अब छक्का लगेगा।
 
रात 11:40 बजे उन्होंने नड्डा से फोन पर बात की। उन्होंने समय दिया। आप आदमी पार्टी के अध्यक्ष समेत कई नेता भाजपा में आए। उन्होंने कहा कि रात के 12 बजे भी वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के लोगों से मिल सकते हैं।