आस्था से खिलवाड़ : पवित्र यमुना नदी में डाले मांस के टुकड़े, जांच में जुटी पुलिस......

पांवटा साहिब की पवित्र नगरी से होकर बहने वाली यमुना नदी में श्री राधाकृष्ण मंदिर के नजदीक बीते कल भी मांस के टुकड़े मिले थे और आज भी पाए गए

आस्था से खिलवाड़ : पवित्र यमुना नदी में डाले मांस के टुकड़े, जांच में जुटी पुलिस......

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब      17-12-2022

पांवटा साहिब की पवित्र यमुना नदी में पिछले 2 दिनों से मांस के टुकड़े पाए जा रहे हैं। जिसके चलते लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है, हालांकि लोग मांस बरामद होने के बाद कड़ी प्रतिक्रियायें भी दे रहे है।

पांवटा साहिब की पवित्र नगरी से होकर बहने वाली यमुना नदी में श्री राधाकृष्ण मंदिर के नजदीक बीते कल भी मांस के टुकड़े मिले थे और आज भी पाए गए है। जानकारी देते हुए मंदिर के पंडित सुभाष ने बताया कि बीते कल भी मंदिर की सीढ़ियों के नजदीक यमुना में बकरे के पैरों जैसे मांस के टुकड़े मिले थे। 

हमने तुरंत उनको वहां से उठाकर बाहर निकलवाया आज भी काफी मात्रा में किसी जानवर का अंदरूनी हिस्सा यमुना नदी की सीढ़ियों के नजदीक तैरता पाया गया है। 

श्री राधा कृष्ण मंदिर के पंडित सुभाष ने कहा कि इस तरह यमुना नदी और राधा कृष्ण मंदिर के पास मांस के अवशेषों का मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है जो आसपास के क्षेत्र को भी दूषित कर रहा है। बल्कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ भी हो रहा है।

वहीं दूसरी ओर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस कृत्य को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों दीपक भंडारी, अजय संसरवाल, सुशील तोमर आदि ने कहां की लोगों की धार्मिक भावनाओं को बढ़ाने का कृत्य करने वाले ऐसे व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जो यमुना में मंदिर के नजदीक मास के टुकड़े फेंक रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इन सभी मांस के टुकड़ों को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच के लिए आगे भेजा गया है।