ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल-13 का ख़िताब व ट्रॉफी के साथ 25 लाख व कार किया अपने नाम 

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के ऋषि सिंह ने आखिरकार अपना सपना साकार कर लिया। उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 13 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली

ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल-13 का ख़िताब व ट्रॉफी के साथ 25 लाख व कार किया अपने नाम 

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली     03-04-2023

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के ऋषि सिंह ने आखिरकार अपना सपना साकार कर लिया। उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 13 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके लिए उन्हें एक चमचमाती ट्रॉफी, मारुति सुजुकी SUV और 25 लाख रुपये कैश प्राइज दिया गया है।

इतना ही नहीं उनको तो सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ रिकॉर्डिंग का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। इस जीत पर उनसे जब पूछा गया कि उन्हें कैसे लग रहा है तो 21 साल के विनर ने बताया कि जब उनके नाम की घोषणा हुई तो वह अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे। 

क्योंकि इंडियन आइडल जैसे शो को जीतना उनके लिए बड़ी बात थी। साथ ही इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की थी। विनर ऋषि सिंह ने बताया कि उन्होंने जब वो शो का हिस्सा बने थे तो उनके दिमाग में ये था कि उन्हें आखिरी तक रहना है। 

शो की शुरुआत में ही मैं सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो गया था ऐसे में कंपटीशन और मुश्किल हो गया था। खासकर मेरी को कंटेस्टेंट देबस्मिता रॉय के साथ जो कि फर्स्ट रनर अप हैं। इसलिए मैंने हमेशा यही सोचा कि कोई भी विनर हो सकता है।