कांग्रेस के पास नही था कोई नेता इसलिए छह बार मुख्यमंत्री बने वीरभद्र : सुरेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश में आज तक कोई भी सरकार रिपीट नही कर पाई है। वीरभद्र सिंह 6 बार सीएम बने लेकिन कांग्रेस कभी रिपीट नहीं हुई।

कांग्रेस के पास नही था कोई नेता इसलिए छह बार मुख्यमंत्री बने वीरभद्र : सुरेश भारद्वाज
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  01-02-2022
 
हिमाचल प्रदेश में आज तक कोई भी सरकार रिपीट नही कर पाई है। वीरभद्र सिंह 6 बार सीएम बने लेकिन कांग्रेस कभी रिपीट नहीं हुई। वह 6 बार सीएम इसलिए बने क्योंकि कांग्रेस के पास कोई दूसरा नेता नहीं था।
 
यह बात शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कही। उन्होंने कहा कि यह परम्परा इस बार खत्म होगी और 2022 में जयराम सरकार रिपीट करेगी। भारद्वाज ने कहा कि 27 दिसम्बर 2017 को नई राजनीतिक व्यवस्था का आगाज हुआ। चार वर्षों में जयराम सरकार का ध्येय गरीब जनता के विकास का रहा है।
 
प्रदेश में 6 बार के मुख्यमंत्री भी सरकार रिपीट नहीं कर पाई। वीरभद्र 6 बार सीएम बने क्योंकि उनकी पार्टी में कोई दूसरा नेता नहीं था लेकिन जयराम सरकार 2022 में रिपीट करेगी। उन्होंने बताया की जयराम सरकार ने पहला ही निर्णय सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उम्र घटाकर 70 वर्ष किया। वन्ही चार साल पूरे होने पर 60 यूनिट बिजली फ्री कर दी है।
 
इससे प्रदेश की गरीब जनता को लाभ होगा। गृहणी सुविधा योजना,उज्ज्वला योजना से प्रदेश धुंआ मुक्त बना। हिमाचल में हिम केयर योजना में 5 लाख तक का इलाज फ्री का प्रावधान जयराम सरकार ने किया। सहारा योजना के तहत बेसहारा लोगों को सरकार ने सहारा दिया। उन्होंने प्रदेश में एम्स व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को भाजपा सरकार की देन बताया।
 
प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद नया वेतनमान दिया है। 13 हजार पीटीए शिक्षकों को नियमित किया गया। आउटसोर्स कर्मचारियों को कांग्रेस के समय में ठगा गया लेकिन जयराम सरकार इनके लिए विचार विमर्श कर नीति बनाने में लगी है ताकि आउटसोर्स कर्मियों का शोषण न हो।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश की अनदेखी की गई। नशे का कारोबार बड़ा और अब उस पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिसमे नशे की सौदागर कांग्रेस ही पाई जा रही है।