कांग्रेसियों में चुनावी जोश भर गए वीरभद्र सिंह बोले , सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर करना होगा कार्य 

कांग्रेसियों में चुनावी जोश भर गए वीरभद्र सिंह बोले , सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर करना होगा कार्य 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  10-03-2021

हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ सरकार को घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने कहा पार्टी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। एकजुट होकर ही पार्टी चुनाव जीतेगी।

वीरभद्र सिंह ने कहा वह भाषण नहीं देते जो भी वे कहते हैं वह उनके दिल की आवाज होती है। उन्होंने कहा वह प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस को प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, प्रदेश में दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत फहमियां फैला रहे हैं कांग्रेस को इन चीजों पर ध्यान न देकर एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है।

वीरभद्र सिंह ने कहा विधायक अपने साधन और संसाधनों से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। वह विधायक कांग्रेस पार्टी की वजह से ही बने हैं। उन्होंने कहा पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होना होगा, पार्टी में आया राम और गया राम नहीं चलेगा।