कुल्लू में महेश्वर सिंह ठाकुर का नामांकन रद्द , जानिए अब कैसे लड़ेंगे चुनाव 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में उठापटक का खेल जारी है। कुल्‍लू में नामांकन के आखिरी दिन टिकट गंवाने वाले महेश्‍वर सिंह ठाकुर भाजपा प्रत्‍याशी के तौर पर नामांकन रद हो गया है

कुल्लू में महेश्वर सिंह ठाकुर का नामांकन रद्द , जानिए अब कैसे लड़ेंगे चुनाव 

 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  27-10-2022
 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में उठापटक का खेल जारी है। कुल्‍लू में नामांकन के आखिरी दिन टिकट गंवाने वाले महेश्‍वर सिंह ठाकुर भाजपा प्रत्‍याशी के तौर पर नामांकन रद हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान इसे रद्द कर दिया गया है। 
 
 
हालांकि आजाद प्रत्याशी के तौर पर वह चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा का अथॉरिटी लेटर साथ में संलग्‍न न होने के कारण महेश्वर सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। महेश्वर सिंह ठाकुर को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने शिमला बुलाया है। 
 
 
शिमला में बीएल संतोष , मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महेश्‍वर के साथ चर्चा की है। महेश्वर सिंह ने कुल्लू जिले के सदर हलके से अपना नामांकन भरा था। नामांकन के साथ पार्टी का अधिकृत पत्र यानी टिकट नहीं लगा हुआ था। महेश्वर सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी अपना नामांकन भरा था।
 
 
 जांच में वह सही पाया गया है। कांग्रेस की कवरिंग उम्मीदवार इंदिरा ठाकुर व भाजपा के राहुल सोलंकी का नामांकन भी रद्द हुआ है। भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर का नामांकन जांच में सही पाया गया है। 
 
 
वीरवार को नामांकन पत्रों की छंटनी हुई। निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने छंटनी में महेश्वर सिंह का नामांकन बतौर भाजपा प्रत्याशी रद्द होने की पुष्टि की है।