गांधी-मंडेला फाउंडेशन ने शांति पुरस्कार पुरस्कार से सम्मानित किए बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा 

गांधी मंडेला फाउंडेशन की ओर से 14वें दलाई लामा को पहले शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मैक्लोडगंज में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार दलाई लामा को भेंट किया गया

गांधी-मंडेला फाउंडेशन ने शांति पुरस्कार पुरस्कार से सम्मानित किए बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा 

 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  19-11-2022

 

गांधी मंडेला फाउंडेशन की ओर से 14वें दलाई लामा को पहले शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मैक्लोडगंज में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार दलाई लामा को भेंट किया गया। दलाई लामा ने इस पुरस्कार के लिए फाउंडेशन का आभार जताया और शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने विश्व में दया, एकता और अहिंसा पर जोर दिया। 

 

फाउंडेशन के महासचिव नंदन झा ने कहा, हम यहां परम पावन दलाई लामा को पहली बार गांधी-मंडेला पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं। हमने भारत, नेपाल और बांग्लादेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में दुनिया की सबसे बड़ी जूरी बनाई। पूर्व प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों सहित दुनिया भर में 500 से अधिक नामांकन प्राप्त करने के बाद आखिरकार दलाई लामा का चयन वर्ष 2020 में हुआ और वे गांधी मंडेला पुरस्कार 2019 के विजेता हैं। धर्मगुरु का चयन 2020 में किया गया था। 

 

लेकिन कोविड महामारी के कारण पुरस्कार नहीं दिया जा सका। अब स्थिति सामान्य होने पर यह पुरस्कार हिमाचल के राज्यपाल के हाथों दलाई लामा को भेंट किया गया। वर्ष 1959 में दलाई लामा ने अपना देश तिब्बत छोड़कर धर्मशाला में आश्रय लिया था। चीन ने तिब्बत पर आक्रमण कर दिया था, इसके बाद धर्मगुरु दलाई लामा और उनके साथ हजारों अनुयायी भारत आ गए थे। 

 

तब से भारत सरकार ने उन्हें शरण दिए हुए है। मौजूदा समय में मैक्लोडगंज में निर्वासित तिब्बत सरकार कार्य कर रही है। वहीं तिब्बत की स्वायत्तता के लिए आज भी निर्वासित तिब्बती संघर्षरत हैं। हर वर्ष 10 मार्च को तिब्बती जबकि 12 मार्च को तिब्बती महिलाएं तिब्बत की स्वायत्तता के लिए सड़क पर उतरते हैं।