गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में सजी सुरो की महफ़िल 

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में संगीत माधुरी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में सजी सुरो की महफ़िल 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   14-12-2021
 
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में संगीत माधुरी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय संगीतज्ञ पंडित सुभाष चंद्र घोष ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि पंडित सुभाष चंद्र घोष ने अपने संबोधन में कहा की अगर कोई भी इंसान अपने जज्बे के साथ काम करे तो ईश्वर भी उसका साथ जरूर देता है। इस लिए जज्बे के साथ आगें बढ़ना चाहिए। उन्होंने का कि हर स्वर में ईश्वर है। हर इन्सान के अंदर संगीत है संगीत हमारी संस्कृति है।
 
शास्त्रीय संगीत व उपशास्त्रीय संगीत में इतना फर्क है जितना सेना और आम लोगों में होता है। अंतरराष्ट्रीय संगीतज्ञ पंडित सुभाष घोष ने अपनी संगीत की धुनों से लाल वो मेरी पतझड़, रघुपति राघव राजा राम  ईश्वर अल्लाह एक ही नाम,तेरे जाने का गम ना तेरे आने का गम,तुम वहां में यहां,कभी अलबिदा ना कहना, संगीत गायक ओपी शर्मा ने साजण आयो रे सखी,तेरे हाथों रा,हरे प्यार तवे मेरा,राजा रूशे रे आदि गाने गाकर माहौल को खूब गर्म किया।
 
संगीत के प्रोफेसर रविन्द्र शर्मा ने आवगे जब तुम साजना आंगना फुल बरसे, बरसेगा सावन झूम झूम के पर कॉलेज का छालों को खूब झूमाया। प्रधानाचार्य डॉक्टर वीना राठौर,प्रोफेसर रामलाल तोमर, देवेन्द्र गुप्ता, वीनी रानी, किरण बाला, रविन्द्र, प्रोफेसर डॉ. जयचंद शर्मा,  प्रोफेसर किरण शर्मा, प्रोफेसर सुशील तोमर , रविन्द्र शर्मा, मनिंदर सिंह, रीना आदि उपस्थित रहे।