जिला मुख्यालय नाहन का ड्रेनेज सिस्टम फेल, भारी बरसात के बाद सड़कें बनी तालाब

जिला मुख्यालय नाहन का ड्रेनेज सिस्टम फेल, भारी बरसात के बाद सड़कें बनी तालाब

रियासत काल में बना है नाहन का ड्रैनज सिस्टम, इंटरलॉक टाइलें लगाने के बाद निकासी नालियां बंद

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   19-07-2021

रियासत काल में बना जिला मुख्यालय नाहन का ड्रेनज सिस्टम फेल होता दिखाई दे रहा है। हाल ही में शहर की सड़कों पर लगी इंटरलॉक टाइलों से बरसाती पानी की निकासी नालियां बंद हुई है। 

जिसके बाद अब शहर की तमाम सड़कें तालाबों में तब्दील हो गई है। मार्गो पर भारी पानी जमा होने के चलते यातायात समेत पैदल चलना मुश्किल हुआ है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि नाहन शहर का ड्रेनज सिस्टम रियासत काल में राजाओं ने बनाया था। जो दशकों बाद भी लगातार बेहतर कार्य करता रहा। 

लेकिन हाल ही में लोक नर्माण विभाग समेत नगर परिषद द्वारा मार्गो पर इंटरलॉक टाइलें लगाए जाने के बाद अब यह ड्रैनज सिस्टम फेल होता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इन दिनों लगातार भारी बरसात हो रही है। जिसके चलते शहर के सभी मार्गो पर भारी पानी बहता व जमा हुआ दिखाई दे सकता है। 

उन्होंने कहा कि यह पानी जहां सड़कों किनारे दुकानों समेत घरों में घूस रहा है। तो वहीं दुर्घटनाओं का भी खतरा बना है।

रियासत काल में पैरिस के बाद नाहन शहर की सड़कें व गलिएं ड्रेनज सिस्टम के लिए जानी जाती थी। लेकिन अब मार्गो की हालत बगड़ी है। जगह जगह बरसात का पानी मार्गो पर बहता है।