डॉ सिकन्दर कुमार ने किन्नौर के सापनी का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यो के लिए 21 लाख किए स्वीकृत 

राज्य सभा सांसद डॉ सिकन्दर कुमार ने किन्नौर जिला के दूर-दराज पंचायत सापनी का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यो के लिए 21 लाख रू0 की राशि स्वीकृत

डॉ सिकन्दर कुमार ने किन्नौर के सापनी का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यो के लिए 21 लाख किए स्वीकृत 

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर    13-05-2022

राज्य सभा सांसद डॉ सिकन्दर कुमार ने किन्नौर जिला के दूर-दराज पंचायत सापनी का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यो के लिए 21 लाख रू0 की राशि स्वीकृत की। उन्होनें सापनी गांव में पेयजल भंण्डारण टैंक निर्माण के लिए 15 लाख रू0 की राशि तथा बटुरी गांव में महिला मण्डल भवन निर्माण के लिए 5 लाख रू0 की राशि भी स्वीकृत की।

उन्होनें सापनी गांव के महिला मण्डलों को 50-50 हजार रू0 की राशि स्वीकृत की। डॉ0 सिकन्दर कुमार ने लोगों को सभ्बोधित करते हूए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों के एक समान व सन्तुलित विकास के लिए वचनबद्व है तथा समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक महत्वकांशी योजनाएं व कार्यक्रम आरम्भ किये गए हैं। 

उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 70 वर्ष से घटा कर 60 वर्ष कर दी गई हैं तथा जिले में गत चार वर्षों के दौरान सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत 2531 नए मामले स्वीकृत किए गए जिले में 6468 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है।

किन्नौर जिले में वर्ष 2022-23 के दौरान 80 आवास निर्माण मामलों को स्वीकृति किया गया है जिसके लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। इससे अब जिले में आवास निर्माण से संबंधित कोई भी मामला लंबित नहीं है।

वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने राज्य सभा सांसद डॉ0 सिकन्दर कुमार का किन्नौर पधारने पर स्वागत किया और कहा कि पहली बार किसी राज्य सभा सांसद ने किन्नौर का दौरा किया हैं तथा सांसद द्वारा सापनी पंचायत के विकास के लिए राशि उपलब्ध करने पर आभार व्यक्त किया ।  

इस अवसर पर जिला किन्नौर भाजपा अध्यक्ष संजीव हारा, कल्पा मण्डल के अध्यक्ष पारमिन्दर नेगी, जिला विस्तारक सुरेश शर्मा के अलावा भाजपा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे ।