डिप्रेशन में आकर जहरीला पदार्थ निगलने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत 

डिप्रेशन में आकर जहरीला पदार्थ निगलने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  10-04-2021

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना  उपमंडल बंगाणा के बोट गांव के एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली है। जब व्यक्ति की तबीयत खराब होने लगी तब परिजनों ने व्यक्ति को बंगाणा अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर अवस्था देखकर ऊना से मनोज कुमार की पीजीआई रैफर कर दिया। लेकिन नंगल के पास मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया।

मनोज कुमार की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें लिखा कि मुझ पर कोई भी और किसी भी व्यक्ति का दबाव नहीं है।

मेरा दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इसलिए मैंने मौत को गले लगाया है।मृतक मनोज कुमार बीबीएमबी में कार्यरत था। व्यक्ति की धर्मपत्नी सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। मनोज कुमार के दो बेटे है एक बेटा पढ़ाई के लिए फ़ौरन गया है।

वहीं थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मनोज कुमार ने जहरीला पदार्थ निगल कर मौत को गले लगाया है व मनोज कुमार की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर मनोज कुमार ने खुदकुशी का किसी पर भी कोई दोष या दबाव नहीं लिखा है। 

मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। आगे की जांच शुरू की जाएगी। फिलहाल परिवार के सदस्यों के बयान कलमबद्ध किए गए है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना बंगाणा के प्रभारी अशोक कुमार ने  बताया कि बंगाणा के गांव बोट से मनोज कुमार पुत्र शेर सिंह ने शुक्रवार दोपहर को जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।