देश-प्रदेश से संपर्क कटा किन्नौर , एनएच पर गिरी चट्टानें 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन की घटनाएं आये दिन आ रही है। जिले में हाईवे पर सफर करना जान जोखिम में डालने के बराबर है।

देश-प्रदेश से संपर्क कटा किन्नौर , एनएच पर गिरी चट्टानें 

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकॉन्गपिओ   05-10-2021

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन की घटनाएं आये दिन आ रही है। जिले में हाईवे पर सफर करना जान जोखिम में डालने के बराबर है। रोजाना हाईवे पर बड़े बड़े पत्थर गिर रहे हैं।

मंगलवार सुबह भी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 निगुलसरी और चौरा के बीच बड़े बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे और हाईवे बंद हो गया। चौरा के पास एक बार फिर से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 बंद होने से जिला किन्नौर पूरी तरह से शेष दुनिया से कट गया है।

मार्ग बंद होने से किन्नौर के सेब बागवानों को नकदी फसल सेब को देश के विभिन्न मंडियों को में पहुंचने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।