नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में पांच इनामी नक्सली किए ढेर 

झारखंड के चतरा में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में पांच इनामी नक्सली किए ढेर 

न्यूज़ एजेंसी -    झारखंड 03-04-2023

झारखंड के चतरा में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मारे गए इन नक्सलियों पर पांच से 25 लाख तक रुपए का ईनाम रखा गया था। 

मारे गए नक्सलियों में एक बिहार और अन्य झारखंड के रहने वाले थे। मारे गए नक्सलियों के कबजे से 2AK 47 बरामद की गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार एंटी नक्सल अभियान के दौरान पलामू-चतरा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के दो शीर्ष कमांडर सहित 5 सदस्यों को मार गिराया। 

नक्सलियों में गौतम पासवान और चार्ली शामिल हैं। इन दोनों पर 25-25 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। इसके अलावा अन्य तीन नक्सलियों की पहचान नंदू, अमर गंझु और संजी भुईयान के तौर पर हुई है। इन तीनों पर भी पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम रखा गया था।