नदी संरक्षण के लिए सरकार प्रयासरत, इनके संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भागेदारी जरूरी : सुखराम चौधरी  

बहुउदद्देशीय परियोजनाएं एवं उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि नदियाँ जीवनदायिनी हैं। नदियों के किनारे मानव सभ्यता का जन्म हुआ है जो नदियों के आसपास फली-फूली और विकसित हुई है इसलिए नदियों का संरक्षण अति आवश्यक

नदी संरक्षण के लिए सरकार प्रयासरत, इनके संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भागेदारी जरूरी : सुखराम चौधरी  

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब      25-09-2022

बहुउदद्देशीय परियोजनाएं एवं उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि नदियाँ जीवनदायिनी हैं। नदियों के किनारे मानव सभ्यता का जन्म हुआ है जो नदियों के आसपास फली-फूली और विकसित हुई है इसलिए नदियों का संरक्षण अति आवश्यक है। नदियों पर लगाए गए बड़े-बड़े बांध व विद्युत आदि परियोजनाएं आज हमारे देश की आर्थिकी की रीढ़ साबित हो रहे हैं। 

जनसंख्या दबाव और निर्माण कार्यों में विस्तार के कारण जिन नदियों को हमने मां का दर्जा दिया है, वह सारी नदियां आज प्रदूषित हो रही हैं, जिस पर हमें गंभीरता से विचार करना होगा और मनन करना होगा। 
    
सुख राम चौधरी ने कहा कि आज नदी दिवस के अवसर पर हम हमारे क्षेत्र की पवित्र यमुना नदी के संरक्षण और प्रदूषण रहित होने की कामना करते हैं। मानवीय कल्याण के लिए नदियों, नालों और खडडों का स्वच्छ होना अनिवार्य है क्योंकि हमें इनसे ही पेयजल, सिंचाई आदि की सुविधाएं मिलती हैं। वर्तमान की भाग-दौड़ में हमें नदियों के संरक्षण और इनको प्रदूषण रहित बनाने की मुहिम से पीछे नहीं हटना चाहिए। 
    
हरि यमुना सहयोग समिति के सदस्य विकास वालिया ने जानकारी दी कि समिति द्वारा कालिंदी उत्सव 2022 का आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य पवित्र यमुना जी को अविरल व स्वछ बनाने के साथ साथ यमुना जी को पुनर्जीवित करने और समूची यमुना के तट के साथ साथ परिक्रमा पथ का संरचित करना है, ताकि मानव मात्र को प्राकृतिक संरचना के प्रति जागरूक किया जा सके।
     
इसके अलावा जस्टिस आदर्श कुमार गोयल अध्यक्ष नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल नई दिल्ली, प्रेमचंद गोयल प्रमुख समाज सेवी चंडीगढ़, राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली ,जस्टिस प्रीतम पाल रिटायर्ड पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़, बलबीर सिंह सीचेवाल सांसद राज्यसभा, एस पी सिंह ओबराय मैनेजिंग ट्रस्टी सरबत दा भला ट्रस्ट पटियाला, महाराज राम दास जय सियाराम आश्रम फलोदी राजस्थान सम्मनित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में विराजमान रहे। 

इस अवसर पर  उप मंडल अधिकरी विवेक महाजन, डी.एस.पी. वीर बहादुर, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, डी.एफ.ओ. वन विभाग कुनाल अंग्रिश, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, ओएसडी शेखरानंद ऑप्रिती,कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर सिंह सहित स्थानीय व्यक्ति मौजूद रहे ।