नर सेवा नारायण सेवा मिशन के तहत 50 जरूरतमंदों परिवारों को मुफ्त राशन वितरित

नर सेवा नारायण सेवा मिशन के तहत नाहन में समाजसेवी संस्था दशमेश रोटी बैंक ने आज करीब 50 जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन वितरित किया है। जरूरतमंद लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के मकसद से दशमेश सेवा सोसायटी नाहन द्वारा करीब 6 साल पहले दशमेश रोटी बैंक की स्थापना की

नर सेवा नारायण सेवा मिशन के तहत 50 जरूरतमंदों परिवारों को मुफ्त राशन वितरित
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  15-06-2023
 
नर सेवा नारायण सेवा मिशन के तहत नाहन में समाजसेवी संस्था दशमेश रोटी बैंक ने आज करीब 50 जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन वितरित किया है। जरूरतमंद लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के मकसद से दशमेश सेवा सोसायटी नाहन द्वारा करीब 6 साल पहले दशमेश रोटी बैंक की स्थापना की गई थी , प्रत्येक महीने निरंतर जरूरतमंद गरीब निर्धन लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरा है। रोटी बैंक के तहत हर महीने दर्जनों परिवारों को मुफ्त राशन वितरित किया जाता है।
 
 
 सोसायटी के उपाध्यक्ष दलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दशमेश रोटी बैंक द्वारा आज करीब 50 निर्धन परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य पिछले 6 सालों से निरंतर जारी है सोसायटी के सदस्य प्रत्येक माह घर घर जाकर गरीब जरूरतमंद लोगों को निरीक्षण के माध्यम से ढूंढते हुए उन तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आज करीब 50 परिवारों को नाहन के गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में राशन वितरित किया गया। 
 
 
जबकि जो लोग यहां नाहन गुरुद्वारा में राशन लेने आने में असमर्थ हैं उनको घर द्वार पर सोसायटी के सदस्यों द्वारा राशन पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया की दशमेश रोटी बैंक द्वारा मुख्य रूप से दिव्यांग, विधवा व किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर घर द्वार तक  राशन पहुंचाया जाता है। इस अवसर पर सोसायटी के सर्वजीत सिंह, अरविन्दर सिंह, लखविंदर सिंह , मनिंदर सिंह, रणधीर सिंह, राजेंद्र सिंह, जसबीर सिंह व दलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।