नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढा है पूरा देश : डॉ बिंदल 

उत्तर-पूर्वी राज्यों के चुनाव भारतीय जनता पार्टी और इनके सहयोगी दलों की जो जीत है वो स्पष्ट संदेश है कि भाजपा के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढा

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढा है पूरा देश : डॉ बिंदल 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    03-03-2023

उत्तर-पूर्वी राज्यों के चुनाव भारतीय जनता पार्टी और इनके सहयोगी दलों की जो जीत है वो स्पष्ट संदेश है कि भाजपा के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढा है। नरेन्द्र मोदी पूरे देश को एक साथ लेकर के सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास इस मंत्र को लेकर चल रहे है।

वो उतर-पूर्वी राज्य जो पूर्व की सरकारों के अन्दर उपेक्षा के शिकार थे, जहां लगातार आतंकवाद पनपता था। भारत से अलग्वाद वहां की विशेषता बन गई। ऐसे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के अन्दर विकास की एक नई बयार बनाते हुए अष्टलक्ष्मी उस क्षेत्र को नाम दिया। 

भारत के विकास के अन्दर आने वाले समय के अन्दर उस अष्टलक्ष्मी की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। पूरे देश ने मोदी जी के नेतृत्व को उतर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक स्वीकारा है। इसी कारण लगातार भारतीय जनता पार्टी विजय के पथ पर अग्रसर है।

हमारा मंत्र स्पष्ट है कि भारत पहले, राष्ट्र पहले, व्यक्ति और पार्टी बाद में उसी का लेकर के ये जीत बहुत बडी जीत है वो राज्य छोटे हैं। कांग्रेस कहा करती थी कि राज्य छोटे हैं कोई फर्क नहीं पडता परन्तु उनकी उपयोगिता, उनकी उपदेयता वो भारत के अभिन्न अंग हैं ओर भारत माता के प्रत्येक क्षेत्र को विकसित करना ये नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है।