नाहन में निकली बीजेपी की तिरंगा यात्रा, आज़ादी के 75 वर्ष पर उठ रहा देशभक्ति का ज्वारभाटा : बिंदल

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई

नाहन में निकली बीजेपी की तिरंगा यात्रा, आज़ादी के 75 वर्ष पर उठ रहा देशभक्ति का ज्वारभाटा : बिंदल

बिंदल बोले पीएम के आह्वान पर समाज के हर वर्ग ने थामा तिरंगा

आजादी के बाद पहली मर्तबा देश में दिख रहा है ऐसा मंजर

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन       13-08-2022

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

नाहन शहर के हिन्दू आश्रम से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया । यह यात्रा शहर के प्रमुख स्थानों से होती हुई वापस हिंदू आश्रम पहुंची। 

मीडिया से बात करते थे विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति का ज्वारभाटा देशभर में उठ रहा है।  बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर समाज के हर वर्ग ने आज हाथ में तिरंगा थामा है और यह पहला मौका है जब जाति धर्म से ऊपर उठकर लोग देश हित में खड़े दिख रहे हैं।

बिंदल ने कहा कि जिन लाखों लोगों ने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानिया दी उनकी याद में तिरंगा लहराया जा रहा है और उनकी शहादत को भी याद किया जा रहा है।

नाहन विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की यह तिरंगा यात्रा 3 दिनों तक चलेगी। पहले दिन यह यात्रा जिला मुख्यालय नाहन में निकाली गई वही 14 अगस्त को नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाअंब - त्रिलोकपुर में जबकि 15 अगस्त को शंभूवाला - हरिपुलखोल क्षेत्र में निकलेगी।