पंजाब सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं : डा. राजीव बिन्दल

विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि देश व दुनिया के महान नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु एवं निरंतर स्वस्थ रहते हुए राष्ट्रहित में कार्य करते रहने की प्रभु से प्रार्थना करते हैं। 

पंजाब सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं : डा. राजीव बिन्दल
 यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  07-01-2022
 
विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि देश व दुनिया के महान नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु एवं निरंतर स्वस्थ रहते हुए राष्ट्रहित में कार्य करते रहने की प्रभु से प्रार्थना करते हैं। 
 
डा. बिन्दल ने कहा कि पंजाब में मोदी के जीवन पर जो संकट आया है वह घोर निंदा के योग्य है। उससे भी बढ़कर पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री के बयानात स्पष्ट तौर पर इंगित करते हैं कि मोदी जी के काफिले को रोका जाना निश्चित तौर पर एक षडयंत्र का हिस्सा है। 
 
देश ने दो-दो प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी व स्व. राजीव गांधी को इसी प्रकार खोया है, जिससे देश का बड़ा अहित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जो स्थान नरेन्द्र मोदी का विश्व भर में बना है, वह पूर्व में कभी नहीं हो पाया जिसका संपूर्ण लाभ भारत को मिल रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को नई दिशा मिली है, नई गति मिली है और हमें राष्ट्र की इस विकास गंगा को अविरल प्रवाहित रखना होगा।

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि पंजाब की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेने की जरूरत है, भारत की संसद पर हुए हमले को अभी लंबा समय नहीं बीता है। हमारा पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान लगातार भारत के साथ युद्ध कर रहा है। पंजाब दोबारा से कांग्रेस के नेतृत्व में दिशाहीन होता दिखाई दे रहा है।
 
संपूर्ण पंजाब में अराजकता का माहौल बनाया गया है। डा. बिन्दल ने कहा कि चुनाव आएंगे जांएगे, पार्टियां आएंगी जाएंगी, नेता आएंगे जाएंगे परन्तु देश हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, पंजाब के मुख्यमंत्री ने देश की प्राथमिकता को छोड़कर अराजकता का माहौल बनाकर चुनाव को प्राभावित करने का प्रयास किया है, ऐसे में पंजाब सरकार को सत्ता में बने रहना उचित नहीं है।