प्रदेश में अगले 48 घंटे तक खिली रहेगी धूप, 20 के बाद फिर बरसेंगे बादल

प्रदेश में अगले 48 घंटे तक खिली रहेगी धूप, 20 के बाद फिर बरसेंगे बादल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   17-08-2021

हिमाचल प्रदेश में पिछले कल से धुप खिली है जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल अगले 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहने की संभावना है। 

20 अगस्त से मानसून में तेजी आने की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों जिसमें सिरमौर, लाहौल स्पीति में अभी तक सबसे कम बारिश हुई है। काँगड़ा, धर्मशाला, ऊना में सबसे अधिक बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेन्द्र पॉल का कहना है मानसून धीमा पड़ा है लेकिन जल्द इसमे तेजी आने के आसार है। उन्होंने बताया कि सितम्बर के अंत तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है।