प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी 

प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-04-2021

हिमाचल में आज से फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अलगे चार दिनों तक हिमाचल के मैदानी इलाकों में बारिश व पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। 23 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहेगा। 

मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर वर्षा हुई है। अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री तक कम हैं। इसके अलावा केलांग में हल्की बर्फबारी भी हुई है।

राज्य में वर्तमान में सबसे कम तापमान केलांग का है, यहां पर माइनस 0.9 डिग्री है। सबसे ज्यादा गर्म ऊना जिला का तापमान 33.0 डिग्री चला हआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल में बारिश का दौर बना हुआ है। 

ऐसे में हिमाचल में 20 और 21 अप्रैल का अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

इससे लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में दो दिन बर्फबारी होगी। ऐसे में हिमस्खलन होने का खतरा भी पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पन हो जाएगा।