प्रदेश में हारे और नकारे हुए लोगों की है तूती बोलती, जीते हुए लोगों की कोई सुनवाई नही : हर्षवर्धन चौहान 

प्रदेश में हारे और नकारे हुए लोगों की है तूती बोलती, जीते हुए लोगों की कोई सुनवाई नही : हर्षवर्धन चौहान 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   21-09-2021

पांवटा साहिब के विश्राम गृह में शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान पहुंचे। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज जीते हुए लोगों की हिमाचल में कोई सुनवाई नही है। यहाँ हारे और नकारे हुए लोगों की तूती बोलती है।

उन्होंने कहा कि सुखराम पॉवर मिनिस्टर है लेकिन पाॅवर लेस बना दिया है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनसे ज्यादा तो हारे हुए नेताओं की सुनी जा रही है।

पांवटा में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि शिलाई में आईपीएच में एमपीडब्ल्यू की सूची रातों रात बदल दी है।16 तारीख को जो सूची जारी की थी। उसको 17 को बदल दी गई है।

हिमाचल में सार्वजनिक सेवा क्षेत्र में होगा ड्रोन का इस्तेमाल

इसमें बड़े पैमाने पर धांधली हुई है और धांधली होना कोई बड़ी बात यहाँ के नेताओं के लिए नही है यहाँ अक्सर ही ऐसा होता है और कुछ भृष्ट नेता अधिकारी इसमें शामिल होते हैं।

धर्मशाला के सभी पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों ने दिया सामूहिक इस्तीफा वजह जानकर होंगे हैरान.

प्रदेश सरकार का लगातार ग्राफ गिर रहा है। सरकार हार के डर से उप चुनाव नहीं करवा रही है। जबकि सब जगह चुनाव हो रहे हैं।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जनता का सरकार से मोहभंग हो गया है। बीजेपी को हार सामने दिख रही है और जनता ने हिसाब रखा है। पांवटा शिलाई एनएच कई दिनों तक बंद रहना सरकार की विफलता है।