पहाड़ों से भारी चट्टानें खिजसकने से एनएच -5 बंद , मार्ग बहाली में जुटा प्रशासन 

किन्नौर जिले में तीन दिन तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने जिला के कई क्षेत्रों में कहर भरपाया है। जिले के कई नदी नालों में बाढ़ आने से लाखों की संपदा को नुकसान हुआ है

पहाड़ों से भारी चट्टानें खिजसकने से एनएच -5 बंद , मार्ग बहाली में जुटा प्रशासन 

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ   04-07-2022
 
किन्नौर जिले में तीन दिन तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने जिला के कई क्षेत्रों में कहर भरपाया है। जिले के कई नदी नालों में बाढ़ आने से लाखों की संपदा को नुकसान हुआ है।  इसी प्रकार आज चौरा के समीप पहाड़ों से चट्टान खिसकने के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 अवरुद्ध हो गया है।
 
 
 जिसे प्रशासन बहाल करने में जुटा हुआ है। गौर हो कि जिले में बारिश के बाद अक्सर चट्टानें कमजोर हो जाती हैं , जिसके चलते भूस्खलन होने के खतरा हमेशा बना रहता है। यहां भी ऐसा ही हुआ और बीते दिनों हुई बारिश के चलते चौरा के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चट्टान खिसकने के चलते मार्ग बंद हो गया है। 
 
 
ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को सफर के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिले में बारिश के बाद पहाड़ों से चट्टानों के गिरने और भुसखलन होने की संभावनाएं बढ़ गई है। ऐसे मे लोग ऐतिहात बरतें।  
 
 
उन्होंने बताया कि जिला मे बारिश से हुए नुकसान पर प्रशासन आकलन कर रहा है और जहां-जहां सड़के बंद है, उन्हें बहाल करने का कार्य किया जा रहा है।