फायर ब्रिगेड को मिले आधुनिक तकनीक से लैस 21 वाहन, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अग्निशमन विभाग के बेड़े में 21 नए वाहन जुड़ गए हैं। इन नए वाहनों की खरीद पर 7.64 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं

फायर ब्रिगेड को मिले आधुनिक तकनीक से लैस 21 वाहन, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  08-07-2022
 
अग्निशमन विभाग के बेड़े में 21 नए वाहन जुड़ गए हैं। इन नए वाहनों की खरीद पर 7.64 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। आधुनिक तकनीक से लैस इन वाहनों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान  से हरी झंडी  दिखाकर रवाना किया। 
 
 
सात करोड़ 64 लाख रुपए से खरीदे गए इन 21 वाहनों में 10 वाटर टेंडर, दो कम्बाइंड फोग एंड सीटू टेंडर, दो एडवांस टेंडर, सात क्यिूक रिपांस व्हीकल शामिल हैं। सीएम  ने बताया की आधुनिक तकनीक से लैस इन वाहनों से आगजनी की घटनाओं को काबू में करने के लिए सहायता मिलेगी। 
 
 
उन्होंने कहा कि आज के समय में जैसे ही आगजनी की घटनाएं बढ़ी है वैसे ही जानमाल की रक्षा के लिए आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता हैं जिसे देखते हुए इन 21 वाहनों को प्रदेश के अग्निशमन विभाग के सुपुर्द किया गया हैं। चार सालो में अग्निशमन विभाग ने अच्छा काम किया है। 
 
 
इन वाहनों से विभाग के काम को बल मिलेगा। इन वाहनों को किनौर जिला के भावनगर के लिए दो व सांगला के लिए दो वाहन भेजे गए। इसके अलावा शिमला जिला के बालूगंज के लिए एक वाहन, जुब्बल के लिए एक और टिक्कर के लिए दो वाहन भेजे गए। 
 
 
वहीं, बिलासपुर जिला के नैना देवी के लिए एक वाहन भेजा गया। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी वाहन भेजे गए।