बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का सीएम ने किया हवाई निरीक्षण, नुकसान का लिया जायजा 

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का सीएम ने किया हवाई निरीक्षण, नुकसान का लिया जायजा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 01-08-2021

हिमाचल के लाहौल क्षेत्र के उदयपुर के कई इलाकों में बाढ़ से हुए भारी नुकसान का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार सुबह हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे कर नुकसान का जायजा लिया है।

वहीं लाहौल में जगह-जगह फंसे लोगों को निकालने के लिए सरकार का बड़ा हेलीकॉप्टर भी पहुंच गया है। हालांकि, घाटी में कई लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया है। बावजूद घाटी में 100 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

जिसमें कई पर्यटक शामिल है। डीसी लाहौल स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि लाहौल में फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर पहुंच गया है और लोगों को निकाला जा रहा है।