ब्रेक फेल होने से एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, दस यात्री घायल

ब्रेक फेल होने से एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, दस यात्री घायल
यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  27-08-2021
 
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं।
 
जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां के साथ लगते सुलह विधानसभा क्षेत्र के जमूला में शुक्रवार दोपहर एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। नगरोटा बगवां डिपो की यह बस नगरोटा से धीरा जा रही थी।
 
हादसे के समय बस में 35 यात्री सवार थे। नगरोटा अस्पताल में स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका ने घायलों का हाल जाना और उन्हें टांडा भेजने का इंतजाम किया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। 
 
गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताते है कि बस की ब्रेक फेल होने पर चालक ने होशियारी दिखाते हुए बस को ढांक से लगा दिया। हादसे में बस में सवार 10 लोगों को चोटें आईं हैं, जिन्हें नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल लाया गया है। 
 
घायलों में चीडऩ के जगत राम, बाह की बिनताचीडऩ की वंदनाजमूला की माया, अनसोली की पूजा, बाह की साक्षी व विनता , जमूला की चंपा, धलूं का वंश तथा दो वर्षीय बच्ची सारवी भी शामिल है।
 
नगरोटा के विधायक अरुण मेहरा ने स्थानीय अस्पताल में कुशलक्षेम पूछा तथा उपचार के लिए टांडा के चिकित्सकों को सूचित किया। हादसे में गंभीर घायलों को विधायक मेहरा ने अपनी गाड़ी में टांडा भेजा।