ब्रिगेडियर को अगर उसकी पंचायत में न हरा सका तो सक्रिय राजनीति से ले लूंगा संन्यास : कौल सिंह ठाकुर 

गर भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को उसी की गृह पंचायत से न हरा दूँ तो में सक्रिय राजनीती से सन्यास ले लूंगा। भाजपा प्रत्याशी को 

ब्रिगेडियर को अगर उसकी पंचायत में न हरा सका तो सक्रिय राजनीति से ले लूंगा संन्यास : कौल सिंह ठाकुर 
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  24-10-2021
 
अगर भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को उसी की गृह पंचायत से न हरा दूँ तो में सक्रिय राजनीती से सन्यास ले लूंगा। भाजपा प्रत्याशी को अपनी पंचायत नगवाईं से भी उपचुनाव में लीड नहीं मिलेगी।
 
यह बात मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस के वरिष्ठ व पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कही। उन्होंने कहा कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है और ब्रिगेडियर का अपनी पंचायत नगवाईं में भी जनाधार नहीं है।
 
कौल सिंह ने कहा कांग्रेस के बढ़ते जनाधार का ही असर है कि जिन नेताओं को भाजपा ने रिटायर्ड और टायर्ड कहा था, आज उनका सहारा लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री मंडी छोड़कर अन्य कहीं नहीं जा पा रहे। शांता कुमार का सहारा उनको चुनावी सभा में लेना पड़ा है। 
 
बेरोजगार, महंगाई के मुद्दों पर भाजपा बात नहीं कर रही और सेना के सहारे ही चुनाव लड़ रही है, लेकिन युवाओं को भर्ती बंद करवा रखी है। कांग्रेस के कार्यकाल में वर्ष में दो बार सेना में भर्ती होती थी, लेकिन अब केवल एक ही बार भर्ती हो रही है।
 
सैनिक वेलफेयर के उपनिदेशक के पद सात जिलों में रिक्त हैं। उन्होंने आग्रह किया कि भाजपा सेना के नाम पर राजनीति न करे। विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त हैं, लेकिन उनको भी भरा नहीं जा रहा है। सरकार केवल महंगाई और बेरोजगारी पर गुमराह कर ही है।
 
उन्होंने कहा कि यह सच है कि पहले प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं थी, लेकिन बाद में सबके आग्रह पर उन्होंने चुनाव लड़ना स्वीकार किया। ठाकुर कौल सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला करते हुए कहा जयराम ठाकुर अब भावनात्मक कार्ड खेलकर वोट मांग रहे हैं।
 
नुक्कड़ सभाओं में जाकर प्रचार किया जा रहा है कि अगर ब्रिगेडियर चुनाव हारे तो मंडी से मुख्यमंत्री का पद छिन सकता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कब किसी के चुनाव हारने से मुख्यमंत्री की कुर्सी गई है। 
 
कौल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को लेकर जो टिप्पणी की है उसके लिए दोनों नेता माफी मांगें। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।