वीकेंड पर हिमाचल की राजधानी शिमला में पर्यटकों की उमड़ी भीड़ 

वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। शनिवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से सैलानी शिमला पहुंचे

वीकेंड पर हिमाचल की राजधानी शिमला में पर्यटकों की उमड़ी भीड़ 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      03-12-2022

वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। शनिवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से सैलानी शिमला पहुंचे। 

सर्कुलर रोड को माल रोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी सैलानियों की भीड़ जुटी रही।  रिज मैदान और मालरोड पर पूरा दिन सैलानियों की भीड़ जुटी रही। सैलानियों ने रिज पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया।

शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही में भारी बढ़ोतरी हुई है। पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। 

टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद शिमला में भी सैलानियों की आमद बढ़ी है। आने वाले हफ्तों में पर्यटन कारोबार के और अधिक रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।