विकास के दम पर 2022 ने फिर से हिमाचल में बनेगी भाजपा की सरकार : बलदेव तोमर    

विकास के दम पर 2022 ने फिर से हिमाचल में बनेगी भाजपा की सरकार : बलदेव तोमर    
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  14-03-2021
 
शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिल्ला में नव गठित पंचायत समिति सदस्य सन्तो देवी के सहभोज में खाद्य आपूर्त निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने शिरकत की। उन्होंने स्थानीय पंचायत के लिए कई विकासात्मक कार्यो के लिए घोषणा की।
 
भाजपा के मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने कहा कि बलदेब तोमर ने इस अवसर पर  स्थानीय पंचायत के विकासात्मक कार्यो के लिए16 लाख रुपये देने की घोषणा की हैं। 
 
बलदेब तोमर ने कहा कि जब तक राजनीति में हु तब तक शिलाई के विकास की बात करूँगा। राजनीति में हार जीत लगी रहती हैं पर शिलाई की जनता के आशिर्वाद से आज मुझे विकास करवाने का सौभाग्य मिला है। आज देश व प्रदेश विकास में आगे बढ़ रहा हैं। देश व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण आज भाजपा विश्व की नम्बर एक पार्टी बनी हैं।
 
हिमकेयर योजना व केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना द्वारा आज गरीब से गरीब को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।  प्रदेश सरकार ने गरीब कन्याओ के लिए शगुन योजना चला रखी हैं जिसके तहत गरीब लड़की की शादी में 31000 रुपये  शगुन के रुपय दिया जाएगा। 65 से 69 साल की महिलाओं को बिना किसी इनकम के पेंशन लगाई जाएगी ओर हर माह 1000 रुपये दिया जाएगा। इसके साथ साथ मजदूरों की दिहाड़ी 300 रुपय करना प्रदेश के गरीब लोगों के लिए राहत पैदा की हैं।
 
उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में दोबारा से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर उन्होंने  सामुदायिक भवन माँगनल के लिए 5 लाख रुपए , मेन रोड से जुगयाडी सड़क के लिए 5 लाख रुपए , मेंन रोड़ से पंचायत घर तक सड़क के लिए 3 लाख रुपए, साझा ऑंगन  टेक के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ साथ उन्होंने मिडल स्कूल बड़वा का दर्जा बढ़ाने व इस रूट पर निगम की बस लगाने का भी आश्वासन दिया हैं।
 
इस अवसर पर  भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, ब्लाक समिति अध्यक्ष अनिता वर्मा , उपाध्यक्ष बलबीर चौहान , बहादुर सिंह चौहान , जीत सिंह चौहान, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा , इंद्र सिंह चौहान,  देवो देवी, अनिल चौहान , मदन राणा, मदन नम्बरदार, प्रेम चौहान  , मदन चौहान, दलीप सिंह,  जगत राणा, अतर सिंह चौहान  , दिनेश राणा  , कल्याण सिंह, कंवर सिंह, राम सिंह राणा, इंद्र राणा,वीर सिंह, जगदीश शर्मा, बस्ती राम, मित्र सिंह चौहान, सन्तराम, बंसी राम वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।