विकास नगर में देश के प्रथम सीडीएस शहीद बिपिन रावत को श्रद्धांजलि की अर्पित 

विकास नगर में देवभूमि मीडिया समिति के तत्वावधान में देश के प्रथम सीडीएस शहीद बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी

विकास नगर में देश के प्रथम सीडीएस शहीद बिपिन रावत को श्रद्धांजलि की अर्पित 

न्यूज़ एजेंसी -    02-05-2022

विकास नगर में देवभूमि मीडिया समिति के तत्वावधान में देश के प्रथम सीडीएस शहीद बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में मुंबई से विशेष तौर पर पहुंची सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या अरोड़ा जिन्होंने कई दूरदर्शन, स्टार प्लस, सोनी, जी टीवी, आदि कई हिंदी बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी, विशेष तौर पर कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची। 

डॉक्टर सुनील पैन्यूली ने विशेष तौर पर देश के प्रथम सीडीएस शहीद विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वस्तिवाचन किया। कार्यक्रम में सन रेज, सपिएंस, senguin,तथा मैं ऋषि अरबिंदो घोष आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत माननीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित करके की।कार्यक्रम में मुंबई से विशेष तौर पर  पहुंचे हीरो ऑफ द नेशन चंद्रशेखर आजाद के मुख्य अभिनेता अहमद कबीर शादान ने कहा देवभूमि मीडिया समिति के द्वारा क्षेत्र के लिए निरंतर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन जारी रहना चाहिए। 

उत्कृष्ट और निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब से श्यामलाल पुंडीर, जसवीर सिंह हंस, समाज सेवा - के लिए मदन मोहन शर्मा जिन्होंने कॉविड काल में संपूर्ण लॉकडाउन होते हुए आम जनमानस तक हर तरह की संभव सहायता पहुंचाई।

पवन बोहरा इनको बेसहारा बुजुर्गों व मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों की देखरेख वह उनको उनके घर तक पहुंचाने के लिए उत्कृष्ट सामाजिक सेवा हेतु सम्मानित किया गया। चिकित्सा वर्ग से महफूज अली को पोस्टमार्टम में अपने अतुल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता से फिल्मी परदे तक व दूरदर्शन, एफएम रेडियो, सेलिब्रिटीज के इंटरव्यू करने हेतु अक्षय गिल  को भी मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा,  ज्ञान सिंह ,पंजाब सिंह मजीठिया, हिमांशु पुंडीर, अमन, काफी  संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।