विधानसभा उपाध्यक्ष ने प्रसिद्ध शक्ति स्थल देवीकोठी का किया दौरा

विधानसभा उपाध्यक्ष ने प्रसिद्ध शक्ति स्थल देवीकोठी का किया दौरा

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा   31-08-2021

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने आज क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति स्थल देवीकोठी ग्राम पंचायत का दौरा कर वैरावाली( चामुंडा) माता मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर शुरू किए गए कार्यों का जायजा लिया।

डॉ हंसराज ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर स्थानीय कमेटी के माध्यम से कार्य शुरू किया गया है।उन्होंने कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन राठौर, उप प्रधान ग्राम पंचायत देवीकोठी विनोद और मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।