वन अधिकार अधिनियम और भूमि हस्तांतरण विषय पर वन अधिकारीयों ने किया मंथन 

वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों  व विकास कार्यों हेतु वन अधिकार अधिनियम के तहत वन भूमि हस्तांतरण विषय पर नाहन वन वृत में गोष्ठी का आयोजन किया गया

वन अधिकार अधिनियम और भूमि हस्तांतरण विषय पर वन अधिकारीयों ने किया मंथन 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  11-08-2022

वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों  व विकास कार्यों हेतु वन अधिकार अधिनियम के तहत वन भूमि हस्तांतरण विषय पर नाहन वन वृत में गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
 
गोष्ठी के दौरान डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रीश द्वारा वन अधिकार अधिनियम की विभिन्न धाराओं व फील्ड में अधिनियम के उपयोग के विषय में प्रस्तुति दी गई। बैठक के दौरान वन अधिकार अधिनियम व वन संरक्षण अधिनियम के प्रयोजनों व भिन्नताओं पर भी प्रकाश डाला गया। 
 
इस दौरान उपमंडलाधिकारी पांवटा विवेक महाजन, उपमंडलाधिकारी नाहन रजनीश, डी.एफ.ओ हेडक्वार्टर नाहन रामपाल शर्मा, डीएफओ नाहन सौरभ जाखड़, डी एफ ओ राजगढ़ वेंकटेसन व पीडब्ल्यूडी, आईपीएच व ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।