शीत लहर की चपेट में हिमाचल , आने वाले दिनों में व्हाइट क्रिसमस की संभावना

पहाड़ो में बर्फबारी के चलते पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में है।

शीत लहर की चपेट में हिमाचल , आने वाले दिनों में व्हाइट क्रिसमस की संभावना

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  17-12-2021


पहाड़ो में बर्फबारी के चलते पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। राजधानी शिमला धर्मशाला सहित कई शहरों का तापमान शून्य से नीचे लुढ़क जाने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने यो आगामी दो दिनों तक इस ठंड से निजात मिलने की संभावना नही है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए शीत लहर का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं आने वाले दिनों में एक और पश्चिम विक्षोभ के चलते व्हाइट क्रिसमस की संभावना भी है। प्रदेश में जहां रातों को कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं दिनभर बर्फीली हवाओं से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।

गत रात को राजधानी शिमला में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। बर्फीली हवाओं के चलते रात का तापमान -0.2 रहा जो वर्ष 2015 के बाद सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।  वीरवार देर शाम चम्बा के भरमौर लाहुल स्पीति में बर्फबारी हुई है जबकि शुक्रवार सुबह ही कुफरी में बर्फ की फाहे गिरी है।

आज सुबह से शिमला सहित अधिकतर हिस्सो में आसमान में बादल उमड़े हुए है। हालांकि कल से मौसम के साफ रहने की संभावना है और 23 दिसंबर से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की सम्भावना है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चम्बा भरमौर और कुफरी में बर्फबारी हुई।

प्रदेश में आगामी दो तीन दिन मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। शिमला में तापमान माइनस में चला गया है और 2015 के बाद बुधवार रात्रि -0.2तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के कई हिस्सों में 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है और शिमला धर्मशाला में शीतलहर चलेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यह विक्षोभ थोड़ा कमजोर है जिससे ज्यादा असर नही होगा लेकिन आने वाले दिनों23 दिसंबर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है और व्हाइट क्रिसमस की संभावना हो सकती है।