शिमला टैक्सी विवाद : बर्दाश्त नहीं होगा क्षेत्रवाद , प्रशासन को दिए विवाद सुलझाने के आदेश : विक्रमादित्य सिंह 

राजधानी शिमला में पिछले दिनों टेक्सी ऑपरेटरों का विवाद अब सियासी रंग ले चुका है मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान के बाद भाजपा ने इसको लेकर निशाना साधा है और क्षेत्रवाद के आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाए

शिमला टैक्सी विवाद : बर्दाश्त नहीं होगा क्षेत्रवाद , प्रशासन को दिए विवाद सुलझाने के आदेश : विक्रमादित्य सिंह 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-06-2023
 
राजधानी शिमला में पिछले दिनों टेक्सी ऑपरेटरों का विवाद अब सियासी रंग ले चुका है मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान के बाद भाजपा ने इसको लेकर निशाना साधा है और क्षेत्रवाद के आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाए जा रहे हैं वहीं लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस विवाद को जल्द सुलझाने की बात कही। 
 
 
उन्होंने कहा  कि राजधानी शिमला में पिछले दिनों टैक्सी ऑपरेटरों के बीच विवाद हुआ था लेकिन इसे क्षेत्रवाद का रंग देने की कोशिश की जा रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
 
 
शिमला में सभी क्षेत्रों के लोग रहते हैं और कांग्रेस की सरकार के लिए चाहे वह कांगड़ा सिरमौर भरमौर और किन्नौर के लोग हैं सभी क्षेत्र एक सम्मान है और प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी क्षेत्रों को मजबूती प्रदान की जाए और रोजगार उपलब्ध करवाया जाए शिमला में जो टैक्सी विवाद चल रहा है उसे सुलझाने के लिए एसपी शिमला और डीसी को निर्देश दिए हैं। 
 
 
और वह जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि  प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार प्रदेश के हर वर्ग जाति के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।